लखनऊ।उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि लाॅक डाउन के दौरान 26 मई तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगभग 21 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। सिद्धार्थनगर में 1,47,056, महाराजगंज में 1,03,786, बहराइच में 94,654, गोण्डा में 83,539, बस्ती में 72,795, बलरामपुर में 70,512, संत कबीरनगर में 68,997, सहारनपुर में 68,841, आजमगढ़ में 68,099, जौनपुर में 61,765 लोग आये हैं।श्री अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लाॅक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 58,436 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 48,79,087 वाहनांे की सघन चेकिंग में 46,668 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 22,21,42,851 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2,66,817 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। मास्क न पहनने पर 13 हजार से अधिक लोगों का चालान किया गया।
मास्क न पहनने पर 13 हजार से अधिक लोगों का हुआ चालान
Reviewed by सुल्तानपुर टाइम्स
on
5/27/2020 07:38:00 pm
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं