ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिये जारी है पलक सिंह का अभियान

सुल्तानपुर में लोगों को जागरूक करने के साथ साथ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह की बेटी पलक का अभियान अनवरत जारी है। इसी कड़ी में आज  सहयोगी राजेश पांडेय के साथ पलक ने बेलवाई के दिलीप गुप्ता,रुपईपुर के पूर्व प्रधान विवेक सिंह, प्रधान सहतपुर सोनू सिंह, करणी सेना के अध्यक्ष हिमांशु सिंह के अलावा शहर पहुंचने पर अपना दल के जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया। इसके बाद बल्दीराय के पारागनापुर स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के आवास पर पहुंची वहां पर उनके द्वारा करीब 3 दर्जन लोगों मास्क साबुन सेनेटाइजर क् वितरण किया गया। उसके बल्दीराय के पारा चौराहे पर भी पलक द्वारा वितरण किया गया।जहां हलियापुर के प्रभात सिंह, बेला पश्चिम के रणविजय सिंह समेत दर्जनों लोगों को मास्क सेनेटाइजर ग्लब्स और साबुन उपलब्ध कराया गया।इसके अलावा अशरफपुर के  दद्दन दूबे, गौरा के भुलई,सतहरी के संतोष यादव, दौनो के इरफान, देउरा के जग नारायण तिवारी, अरवल के सुशील और हंसराम, गोविंदपुर के मुन्ना यादव, हैहनाखुर्द के पिंटू यादव, शिवप्रकाश, भखरी गौरा के बीडीसी साकिल,बिरजौरा के राजित राम, बिही के बीडीसी आनंद,पारा के पप्पू,भखरी के शुभम दूबे,चितौरा के ओंकार तिवारी,बलीपुर के बीडीसी रामरूप,हेमनापुर के सत्यनारायण, राममिलन,  चक्कारी भीट के पप्पू, डीह के प्रधान गोकरन, बागरपुर के प्रदीप दूबे, सुभाष ,दुर्गा पाठक, शक्ति यादव,तिरहुत के मोहित, गौराबारामऊ के भुलई,कालीप्रसाद, देवेंद्र यादव और अभिमन्यु को मास्क सेनेटाइजर,जरूरतमंदों को ग्लब्स और साबुन का वितरण किया गया।  वहीं इसके अलावा पत्रकार के डी शुक्ला, पत्रकार अवधेश शुक्ला, पत्रकार कूरेभार चंद्रकांत पांडेय को भी जरूरत के अनुसार मास्क और सेनेटाइजर पलक द्वारा दिया गया। वहीं बीती शाम भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गोविंद त्रिपाठी, प्रताप सेवा समिति के अध्यक्ष विजय विद्रोही, प्रधान विनोद मिश्रा और शास्त्री नगर के मोहित साहू, पत्रकार सत्य प्रकाश गुप्ता, उतुरी के जितेश सिंह,मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव को भी मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया। रविवार की शाम से आज शाम तक पलक द्वारा करीब 10500 मास्क, 1100 शीशी सेनेटाइजर, 400 ग्लब्स और करीब 800 डेटॉल साबुन उपलब्ध कराया गया हैवितरण के बाद पलक सिंह ने लोगो से अपील की आज जिला प्रशासन द्वारा एक व्यक्ति के कोरोना पॉज़िटिव होने की सूचना दी गई है। लिहाजा सतर्कता जरूर बरतें। जरूरतमंदों को मास्क सेनेटाइजर साबुन उपलब्ध कराएं और लोगों में इस वायरस से बचाव के लिये जागरूक करें। पलक ने कहा कि जितना हम लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे उतना ही हम इस वायरस से दूर रहेंगे। लिहाजा हम सबको इस वायरस से बचने के लिये मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ साथ दूरी बनाकर रखनी है।

कोई टिप्पणी नहीं