ब्रेकिंग न्यूज

दूरदर्शन पर चलेंगी 10वीं व 12वीं की कक्षाएं

30 अप्रैल से दूरदर्शन पर कक्षाओं का संचालन 
लखनऊ। कल यानि 30 अप्रैल से दूरदर्शन पर कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षाओं का प्रसारण होगा।
सुबह 30-30 मिनट की दो क्लास हाईस्कूल और 30-30 मिनट की दो क्लास इंटर की चलेंगी। शाम को यही क्लास रिपीट होंगी। डीआईओएस ने बताया कि लॉकडाउन के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शासन के निर्देशों पर यह पहल की गई है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्टूडियो में इनकी रिकॉर्डिंग की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं