ब्रेकिंग न्यूज

बिना विषय जाने किसी का गाइडेंस न किया जाए : भटनागर

सुल्तानपुर, / विद्या भारती शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में सुल्तानपुर में तीन दिवसीय ’मार्गदर्शन एवम परामर्श’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का समापन हुआ।
    कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर ने प्रशिक्षार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए मार्गदर्शन एवं परामर्श के अंतर को जाना। उन्होंने कहाकि मार्गदर्शन एवं परामर्श में विना विषय को जाने कोई मार्गदर्शन न दें। विषय भी प्रामाणिक होना चाहिए अन्यथा गलत मार्गदर्शन दें। कच्ची जानकारी पर मार्गदर्शन न करना ही ठीक होगा। यहॉं से अपने अपने स्थान पर जाकर इसका प्रयोग विद्यार्थियों पर करें। संवाद के दौरान उन्होंने पूछा कि क्या वह पूरी तरह से मार्गदर्शन एवं परामर्श के लायक हो गए हैं ? लोगो ने अपने अपने हिसाब से दक्षता पर परीक्षण कराया।

   इससे पहले विद्या भारती शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के क्षेत्रीय संयोजक रास विहारी प्रजापति ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में नौ विषयों पर अलग अलग विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। इससे पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक पांडा, राष्ट्रीय संयोजक विद्या भारती शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के राजेन्द्र सिंह बघेल का सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ लालता प्रसाद पांडेय ने कहाकि सभी दूर दराज से चलकर आये  और ज्ञान प्राप्त किया। सभी धन्यवाद के पात्र है। संचालन राष्ट्रीय सदस्य मदन मोहन मिश्र ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं