ब्रेकिंग न्यूज

पंचम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की जागरूकता हेतु नगर में निकाली गयी रैली


सुलतानपुर /, जिलाधिकारी सी0 इन्दूमती के निर्देशानुसार 21 जून को पंचम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की जागरूकता हेतु रैली पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से नगर के विभिन्न मार्गों एवं मुख्य चौराहों पर निकाली गयी। जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी व उप जिलाधिकारी सदर, रामजी लाल ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर नगर के लिये रवाना किया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जागरूकता रैली पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से नार्मल चौराहा, सिरवारा रोड होते हुए डाकखाना चौराहा, जी0एन0 रोड से जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन होते हुए तिकोनिया पार्क में रैली का समापन हुआ। रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 सीबीएन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, रामजी लाल, सीओ सिटी, श्याम देव, जिला विद्यालय निरीक्षक, गिरीश कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, शीला भट्टाचार्या, क्षेत्रीय आर्युवेदिक यूनानी अधिकारी, डॉ0 मो0 इरशाद, जिला होमियो पैथिक चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 प्रदीप वर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, रवीन्द्र कुमार, उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रवीन्द्र कुमार वर्मा सहित स्कूली बच्चे/शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं