ब्रेकिंग न्यूज

डीएम द्वारा जनता दर्शन पर जन समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण का दिया निर्देश

  सुल्तानपुर /जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने प्रतिदिन की तरह गुरूवार को प्रातः 09 बजे कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान जन सुनवाई की। उन्होंने जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और सम्बन्धित अधिकारियों से स्वयं वार्ता कर प्राथमिकता के साथ समय से निस्तारण का निर्देश दिया। जनता दर्शन के पश्चात प्राप्त जन शिकायती प्रार्थना पत्र ऑनलाइन 83 तथा ऑफलाइन 25 सम्बन्धित अधिकारियों को रजिस्टर में अंकन कर भेजने का निर्देश अपर उप जिलाधिकारी सदर को दिये।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सुनवाई के दौरान पूजा मिश्रा, वार्डेन, कस्तूरबा विद्यालय लम्भुआ की सेवाएं समाप्त किये जाने सम्बन्धी प्रकरण को गम्भीरता पूर्वक सुनने के पश्चात सम्बन्धित अधिकारी से पूरे प्रकरण की जानकारी ली और निर्देशित किया कि यह प्रकरण मा0 उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसे नियमानुसार निस्तारित किये जायें। जनता दर्शन में आज जिलाधिकारी के समक्ष कुल 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसे ऑनलाइन 83 तथा ऑफलाइन 25 सम्बन्धित अधिकारियों को जनता दर्शन पंजिका में पंजीकरण के पश्चात निस्तारण हेतु भेजे गये।  मौजूूू

कोई टिप्पणी नहीं