ब्रेकिंग न्यूज

प्रियंका गांधी ने डॉ संजय सिंह के समर्थन में किया रोड शो

सुल्तानपुर/ कांग्रेस उम्मीदवार डॉ संजय सिंह के समर्थन जनपद में पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  ने रोड शो किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का रहा माहौल
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर संजय सिंह के समर्थन में रोड शो किया
रोड शो कारपोरेशन बैंक दरियापुर से प्रारंभ होकर बाध मंडी - राहुल चौराहा- नार्मल चौराहा- लाल डिग्गी चौराहा- डाकखाना चौराहा- गंदा नाला रोड- जिला अस्पताल- माल गोदाम रोड होते हुए गभड़िया ओवरब्रिज पार समाप्त हुआ।  प्रियंका गांधी के रोड शो में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मोजूदरहे जिन्होंने जगह जगह प्रियंका गांधी का स्वागत किया प्रियंका गांधी का रोड शो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला जहाँ अपने निर्धारित कार्यक्रम से घण्टो देर पहुंची प्रियंका गांधी का बेसब्री से इंतजार कर रहे कांग्रेसियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया वही प्रियंका गांधी ने लोगो का अभिवादन किया । रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा बच्चे के साथ प्रियंका गांधी ने ली सेल्फी। युवाओं से मिलाया हाथ, हाथ जोड़कर महिलाओं और लोंगो से मांगा समर्थन।रोड शो में प्रियंका की बेटी, प्रत्याशी डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर अमिता सिंह, उनकी बेटी के अलावा बहराइच की प्रत्याशी सावित्री फूला बाई सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं