महिला-युवा बनाम भाजपा होगी आगामी चुनाव की लड़ाई: अखिलेश
लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ हुई कथित मारपीट और अभद्रता को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए और महिला आयोग से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित भाजपा नेताओं एवं आयोजकों के खिलाफ वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन के नाम पर जो हिंसक नजारा पेश किया है, वह वंदनीय नहीं बल्कि निंदनीय है। भाजपा के लोग नारी का सम्मान नहीं, बल्कि अपमान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा के कार्यक्रमों में ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने महिला आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन के नाम पर जो हिंसक नजारा पेश किया है, वह वंदनीय नहीं बल्कि निंदनीय है। भाजपा के लोग नारी का सम्मान नहीं, बल्कि अपमान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा के कार्यक्रमों में ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने महिला आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।सपा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में आगामी चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों बाद समाजवादी पार्टी की पीडीए सरकार बनने पर राशन में सरसों का तेल देने का काम किया जाएगा, ताकि शोषित, वंचित और गरीब वर्ग के लोगों को अपमान और उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके उत्पीड़न से पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफाया कर देंगे। उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले युवक की मां के साथ मुख्यमंत्री द्वारा कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से किए गए व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुखी मां का अपमान प्रदेश की कोई भी महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता और भाजपा को चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए 2026 के विधान परिषद चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि जनता के बीच उसके वादों और जुमलों का प्रभाव समाप्त हो रहा है। उन्होंने भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अब तेल की फिसलन वाली ढलान पर है।सपा प्रमुख ने आगे कहा कि जनता अब भाजपा को हमेशा के लिए हराने के मूड में है। उनके मुताबिक, भाजपा से जुड़े कई राजनीतिक व्यक्ति जनाक्रोश के डर से राजनीति छोड़ रहे हैं या दूसरे राजनीतिक दलों में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं।अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के अंत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक मुकाबले की तस्वीर पेश करते हुए कहा कि अगला चुनाव महिला और युवाओं बनाम भाजपा होगा। उनके इस बयान को प्रदेश की राजनीति में महिला सम्मान, महंगाई, गरीबों के अधिकार और पीडीए के मुद्दों को लेकर सपा की आगामी चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं