ब्रेकिंग न्यूज

डीएम ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने  सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जन-जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की समय पर सहायता एवं उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुर्घटना के उपरांत 'गोल्डन आवर'अर्थात प्रथम एक घंटे के भीतर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें तथा मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। ऐसे मददगार नागरिकों को ‘राह वीर’ के रूप में सम्मानित किए जाने के साथ 25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उक्त जागरूकता वाहन के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (PWD) रवीं ,एआरटीओ(प्रशासन) अलका शुक्ला सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं