ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुना जनता का दुख-दर्द, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश


लखनऊ जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने एक-एक कर फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए। बल्कि उसकी वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना है और इसमें संवेदनशीलता के साथ जवाबदेही भी जरूरी है।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में प्राथमिकता तय करते हुए संबंधित मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार की मंशा है कि आमजन को उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से मिले। सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इसके जरिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं और संबंधित विभागों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं