ब्रेकिंग न्यूज

डीएम ने आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने दिव्यांगजनों के हितार्थ स्वैच्छिक संस्था ‘‘रूरल इनफारमेटिव एण्ड सोशल हारमोनी एकेडेमी‘‘ भॉई (पडोकिया)  द्वारा मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों हेतु संचालित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान निदेशक रिशा वर्मा व अन्य कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।जिलाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों से संवाद स्थापित किया  तथा संस्था की संचालक  रिशा वर्मा से संस्था के संचालन के विषय पर चर्चा की एंव आने वाली समस्याओं से  रिशा वर्मा द्वारा अवगत कराया कि अनेक दिव्यांगजनों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी नही होने के कारण आधार कार्ड नही बन पा रहे है एंव योजनाओं से आच्छादन हेतु आधार कार्ड आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में दिव्यांगजनों के हितार्थ कार्यरत सभी एन०जी०ओ० के साथ सम्पर्क स्थापित कर एक मंच पर एकत्र किया जाय एवं अपील किया जाय कि दिव्यांगजनों के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन की दिशा में विशेष प्रयास में सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही निर्देशित किया  कि जनपद के समस्त एन०जी०ओ० की मासिक आधार पर दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु समीक्षा बैठक आयोजित कराई जाए, जिससे दिव्यांगजनों हेतु चलायी जा रही योजनाओं के आच्छादन में आ रही समस्याओं का निराकरण कराकर उन्हे शासकीय योजनाओं से संतृप्त किया जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं