ब्रेकिंग न्यूज

मोटरसाइकिल से गश्त कर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पंडालों और विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण


सुलतानपुर दुर्गा पूजा महोत्सव और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए  पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।  शुक्रवार देर रात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों, दुर्गा पूजा पंडालों और प्रतिमा विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की स्थिति परखी।पुलिस अधीक्षक ने घंटाघर सहित नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर पुलिस की तैनाती, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा प्रकाश व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन और प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और विसर्जन मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं