ब्रेकिंग न्यूज

रावण दहन स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण


सुलतानपुर दशहरा पर्व एवं रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित रावण दहन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रावण दहन स्थल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था को सतर्क और प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।रावण दहन स्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों की सक्रियता और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। पैदल गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना रहा। पुलिस द्वारा दशहरा, रावण दहन सहित अन्य त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और सभी धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए पुलिस बल को सक्रिय रखते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं