ब्रेकिंग न्यूज

बंधुआकला में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार


सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाना क्षेत्र में बीती रात हसनपुर-बीबीगंज मार्ग पर पुलिस और कथित गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज नामक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी अमजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

घायल फिरोज को उपचार के लिए हसनपुर/दूबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 10 और 11 अक्टूबर की मध्य रात्रि में थाना बंधुआकला क्षेत्र में की गई। हसनपुर-बीबीगंज मार्ग पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई।जिसमें फिरोज घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने अमजद को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का उपचार कराया गया, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 10/11 अक्टूबर की मध्य रात्रि में थाना बंधुआकला पुलिस की मुठभेड़ में एक घायल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।पुलिस के मुताबिक, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं