ब्रेकिंग न्यूज

एसपी ने देर रात कोतवाली देहात का किया औचक निरीक्षण


सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल ने मंगलवार देर रात थाना कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के अचानक थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं और अभिलेखों की गहनता से जांच की।

एसपी ने थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त और नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार जांच करने के साथ ही क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिलाओं से संबंधित शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर अभिलेखीय एवं ऑनलाइन कार्यों को नियमानुसार समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।एसपी  ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी जनसुनवाई और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं