ब्रेकिंग न्यूज

मिशन शक्ति 5.0: फीडबैक से चिन्हित होंगे हॉटस्पॉट, मनचलों को मिलेगा रेड कार्ड


सुलतानपुर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान में एंटी रोमियो स्क्वाड को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक, हॉटस्पॉट मैपिंग और रेड कार्ड जैसी व्यवस्था लागू की जा रही है।

अभियान के तहत जनपद की एंटी रोमियो टीमें स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, पार्क, मॉल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर छात्राओं व महिलाओं से सीधे फीडबैक ले रही हैं। फीडबैक के आधार पर ऐसे स्थानों को थानावार चिन्हित किया जा रहा है, जहां मनचलों का जमावड़ा रहता है या महिलाओं एवं छात्राओं से छींटाकशी की शिकायतें सामने आती हैं।पुलिस द्वारा चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड की निगरानी और सक्रियता बढ़ाई जाएगी। महिलाओं या छात्राओं पर छींटाकशी, अभद्र टिप्पणी अथवा आपत्तिजनक व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों को ‘रेड कार्ड’ के माध्यम से अंतिम चेतावनी दिए जाने की व्यवस्था की गई है।रेड कार्ड प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का निर्धारित प्रारूप में पूरा विवरण दर्ज कर सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस के अनुसार यदि चेतावनी के बाद संबंधित व्यक्ति दोबारा ऐसी गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान पुलिस टीमें छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक कर रही हैं। इनमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108/102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन शामिल हैं। साथ ही थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी जा रही हैमहिला थाना प्रभारी निरीक्षक हंसमती, एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम ने शास्त्रीनगर दरियापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान यातायात नियमों के पालन के लिए भी जागरूक किया गया। एंटी रोमियो टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।कोतवाली नगर क्षेत्र के गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीताकुंड में भी मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुरेश नारायण मिश्र और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हंसमती समेत मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के हित में संचालित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन की दिशा में चलाए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर अपनी समस्या निर्भीक होकर पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया ।बल्दीराय क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने बेनी माधव इंटर कॉलेज, महुली में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। टीम में उपनिरीक्षक नवीन सिंह, महिला कांस्टेबल सविता, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू शामिल रहे।इस दौरान छात्राओं को 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं से पार्क, चौराहा, नुक्कड़, गली और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो टीम की सक्रियता तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव और फीडबैक भी लिया ।सुलतानपुर पुलिस की इस पहल में महिलाओं और बालिकाओं के फीडबैक को सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि उन स्थानों की पहचान कर वहां पहले से निगरानी बढ़ाना है जहां महिलाओं और छात्राओं को असुरक्षा महसूस होती है। फीडबैक के आधार पर तैयार होने वाली हॉटस्पॉट मैपिंग से एंटी रोमियो टीमों की गश्त और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता, साइबर ठगी या अन्य समस्या होने पर बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना दें।


कोई टिप्पणी नहीं