ब्रेकिंग न्यूज

होमगार्ड भर्ती 2025 की PET परीक्षा 15 सितंबर से


लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। अभिलेखों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी।बोर्ड ने पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए संशोधित प्रवेश पत्र  आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को विशेष रूप से आगाह किया है कि पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को केवल संशोधित प्रवेश पत्र ही लेकर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने संशोधित प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी अच्छी तरह जांच लें। निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों से कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा संबंधी निर्देश अथवा अन्य अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।आधिकारिक वेबसाइट: www uppbpb.gov.in पीईटी प्रवेश पत्र: बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक से संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं