डीएम ने अमृत सरोवरों का किया स्थलीय निरीक्षण
सुल्तानपुर उ0प्र0 विधान परिषद की ‘प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति‘ की पूर्व में आयोजित बैठक में सभापति ने दिये गये निर्देश के क्रम में मनरेगा के अन्तर्गत तालाबों की खुदाई एवं गहरीकरण की जॉच हेतु जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने विकास खण्ड लम्भुआ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता साफ-सफाई व्यवस्था, जल स्तर, चारो तरफ किये गये पौधरोपण, घाटों की स्थिति तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया ।
जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर जमखुरी, कमल सरोवर दुबौली, मामपुर में निर्मित तालाब, सखौलीकलां में नवनिर्मित तालाब व अमृत सरोवर परसीपुर वि0ख0 लम्भुआ का निरीक्षण किया सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर जमखुरी के निरीक्षण के दौरान सरोवर की साफ-सफाई व्यवस्था, जल स्तर, घाटों की स्थिति तथा सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया । उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अमृत सरोवरों के रख-रखाव एवं सुधार कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाने के निर्देश दिये, ताकि इनकी उपयोगिता एवं सुंदरता बनी रहे। उन्होंने बीडीओ लम्भुआ नीलिमा गुप्ता को अमृत सरोवर में स्थायी रूप से जल उपलब्ध कराने हेतु की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने साफ-सफाई व अन्य कार्यों की सराहना की। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कमल सरोवर दुबौली वि0ख0 लम्भुआ का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कमल सरोवर की साफ-सफाई, जल की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की । कमल सरोवर का संचालन कर रही समूह की महिलाओं से जिलाधिकारी ने संवाद किया । उन्होंने कमल सरोवर की सुरक्षा हेतु सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने व बाउण्ड्रीवाल निर्मित कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने बीडीओ लम्भुआ को निर्देशित किया कि कार्ययोजना में शामिल करते हुए बाउण्ड्रीवाल के निर्माण का प्रस्ताव रखें। उन्होंने समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मामपुर, वि0ख0 लम्भुआ में निर्मित तालाब का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से उक्त तालाब के स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की । उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा जिलाधिकारी के लगनशीलता व बेहतर कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।इसी प्रकार जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सखौलीकलां में नवनिर्मित तालाब व अमृत सरोवर परसीपुर, वि0ख0 लम्भुआ का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता साफ-सफाई व्यवस्था, जल स्तर, घाटों की स्थिति तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लिया । जिलाधिकारी ने बीडीओ लम्भुआ व समस्त सम्बन्धित ग्राम प्रधानों को अमृत सरोवरों के सौदर्यींकरण, जल संरक्षण, स्थायी जल की उपलब्धता, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए जनपयोगी स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये । इस अवसर पर डीसी मनरेगा अजीत सिंह, बीडीओ लम्भुआ नीलिमा गुप्ता, सम्बन्धित ग्राम प्रधान व आमजन उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं