ब्रेकिंग न्यूज

प्रेमी ने जन्मदिन के बहाने बुलाया, होटल में युवती की हत्या; मुख्य आरोपी जेल भेजा


शिकोहाबाद में 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी  राहुल यादव निवासी विजेंद्र कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब घटना में शामिल उसके साथी अभिषेक निवासी सलेमपुर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। शनिवार को मृतका के परिजन शिकोहाबाद थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर  से मुलाकात कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।पुलिस के मुताबिक, नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी करती थी। वह 26 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लौट रही थी। शिकोहाबाद पहुंचने पर उसके प्रेमी राहुल यादव ने उसे रोक लिया। युवती ने अपने परिजनों को फोन कर देर रात होने और तबीयत खराब होने की बात कहते हुए शिकोहाबाद में अपनी सहेली के घर रुकने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने अपना बैग सहेली के घर छोड़ा और प्रेमी के साथ होटल चली गई।पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि 26 अगस्त को उसका जन्मदिन था और इसी बहाने उसने युवती को शिकोहाबाद बुलाया था। दोनों 12वीं तक साथ पढ़े थे। युवती ने आगे बीएससी बायो और नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स किया था तथा गुरुग्राम में नौकरी कर रही थी।पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी अभिषेक के जरिए मईयामई स्थित एक होटल में कमरा किराये पर लिया था। अभिषेक को होटल के बाहर निगरानी के लिए बैठाया गया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में युवती के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद रात करीब ढाई बजे दोबारा दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवती ने विरोध किया। आरोप है कि इससे बौखलाए आरोपी ने युवती का सिर दीवार में दे मारा।सिर में गंभीर चोट लगने के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी। पुलिस के मुताबिक, रात करीब तीन बजे आरोपी अपने साथी अभिषेक के साथ युवती को अचेत अवस्था में बाइक पर बीच में बैठाकर शिकोहाबाद मंडी के पास स्थित अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान डायल-112 पुलिस टीम को देखकर अभिषेक मौके से फरार हो गया।बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम में युवती की मौत का कारण सिर में चोट और अंदरूनी रक्तस्राव बताया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शिकोहाबाद-नसीरपुर मार्ग पर शव रखकर चार घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया था।शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मृतका के परिजन शिकोहाबाद थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर  से मुलाकात कर घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इंस्पेक्टर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।इंस्पेक्टर  ने बताया कि मुख्य आरोपी  राहुल यादव को जेल भेज दिया गया है। दूसरा आरोपी अभिषेक अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश में उसके गांव और रिश्तेदारियों समेत संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं