सुलतानपुर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ का भव्य आयोजन
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत लम्भुआ क्षेत्र के पटखौली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान के तहत पौधरोपण किया और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर संगोष्ठी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल पौधरोपण का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृभूमि के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जनआंदोलन है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाए और उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करे।कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा हरित वातावरण के निर्माण के लिए जनसहभागिता को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल भी आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। वक्ताओं ने जल संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने पर विशेष बल दिया।अंत में सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम जनसहभागिता और हरित भविष्य के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बल्दीराय विकासखंड के ग्राम सभा रामपुर बबुआन में मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरिशंकरी का पौधरोपण किया। यहां सघन वन विकसित करने के उद्देश्य से महोगनी, अर्जुन, सागौन, अमलतास, शीशम, करौंदा सहित 8,500 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के 21 लाभार्थियों को सहजन के पौधे वितरित किए गए तथा छात्र-छात्राओं को भी पौधे भेंट किए गए।जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत कुल 53,15,700 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन, ग्राम विकास, पंचायती राज, राजस्व, कृषि, शिक्षा, उद्यान, परिवहन सहित 22 विभागों के सहयोग से जनपद के सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर निकायों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं