ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी ने सुल्तानपुर में 819 करोड़ से अधिक की 99 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास


सुल्तानपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण के दौरान सुलतानपुर एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत रू0 819 करोड़’ से अधिक लागत की कुल-99 विकास परियोजनाओं’ का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को विकास की नई सौगात प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाबी, डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र, थर्मल प्रिंटर सहित विभिन्न सहायता सामग्री का वितरण भी किया ।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों-यूपी नेडा, मत्स्य विभाग, पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक, जिला बेसिक/माध्यमिक शिक्षा, सामाजिक वानिकी, कृषि, उद्यान, ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभागांे द्वारा स्थापित स्टॉलों का अवलोकन किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा स्थापित स्टॉल अवलोकन के दौरान  मुख्यमंत्री ने 02 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व 02 बच्चों का अन्नप्राशन कराया  तथा बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया   तत्पश्चात मंच पर मुख्यमंत्री स्वागत  मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव व  भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह,  विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह,विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह,  विधायक सदर राज प्रसाद उपध्याय,  विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा,  विधायक कादीपुर राजेश गौतम,  विधायक जगदीशपुर सुरेश कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल,  मण्डलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित  अन्य  जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ बटन दबाकर विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ किया। इस अवसर पर सुलतानपुर जनपद के विकास पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनपद में हुए आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कृषि, पर्यटन एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए व्यापक विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। लघु फिल्म में बताया गया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, गोमती एक्शन प्लान के अंतर्गत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण नदी की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जनपद की कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है तथा मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जनपद एवं आस-पास के जिलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, बीसी सखी, विद्युत सखी, सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ), नंद बाबा दुग्ध मिशन, मातृत्व, शिशु एवं बालिका सहायता योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों  अनीता कुमारी,  सीमा मौर्य,  निधि वर्मा,  संजू साहू,  साधना देवी,  पूजा पाल,  अमन मौर्य,  कनन,  अरुण कुमार आदि को चेक/सहायता/प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें योजनाओं का समुचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।   मंत्री खेल एवं युवा कल्याण, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री व विधायक सुलतानपुर ने मंच से  मुख्यमंत्री उ0प्र0 का स्वागत सम्बोधन किया । अपने सम्बोधन में उन्होने  मुख्यमंत्री  का जनपद आगमन पर आभार तथा जनपदवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु क्रियान्वित योजनाओं को जनसामान्य के समक्ष अपने सम्बोधन के माध्यम से प्रस्तुत किया । मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवान श्रीराम, पवनसुत हनुमान, वृंदावन बिहारी लाल, भारत माता तथा हर-हर महादेव के जयघोष के साथ की गयी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का अभिनंदन करते हुए कहा कि रामायण कालीन स्मृतियों से जुड़ी सुलतानपुर की यह पावन भूमि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक    दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुलतानपुर विकास की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है तथा नर्सिंग कॉलेज का भी शिलान्यास किया गया है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। वर्तमान सरकार प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़कें, एक्सप्रेसवे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास का वातावरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, फोरलेन सड़कों एवं अन्य आधारभूत परियोजनाओं ने सुलतानपुर को प्रदेश के प्रमुख विकासशील जनपदों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब परिवारों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होने कहा कि डेढ़ घंटे में लखनऊ, डेढ़ घंटे में प्रयागराज, दो घंटे में वाराणसी, कितनी शानदार कनेक्टिविटी है, यानी 45 मिनट में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपकी पहुंच का मतलब दुनिया के बड़े-बड़े विकसित देशों में कनेक्टिविटी एयरपोर्ट इतनी दूर होती है जितना सुल्तानपुर से अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। उन्होने कहा कि अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर के ही अच्छी सरकार बनती है, अच्छी सरकार बनती है, तो सुरक्षा का माहौल खड़ा होता है। सुरक्षा का माहौल जब खड़ा होता है, तो विकास भी होता है और आवागमन के लिए अच्छी सड़कें बनती हैं। यह अच्छी सड़कें केवल कनेक्टिविटी का आधार नहीं है, हमारी प्रगति का भी आधार बनती है। मुख्यमंत्री ने जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि जितनी तेज गति होगी, उतनी ही तेजी के साथ प्रगति होगी और जितनी तेजी के साथ प्रगति होगी, उतनी ही समृद्धि होगी, हर नागरिक के जीवन में परिवर्तन होगा और नागरिक के जीवन में परिवर्तन होगा तो विकसित भारत की संकल्पना जो प्रधानमंत्री मोदी जी की संकल्पना है, वह साकार होगी।  उत्तर प्रदेश ने अब विरासत और विकास के एक अनुपम समन्वय के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में यूपी ने अपनी एक नई पहचान बनाई है। यूपी अब देश के विकसित राज्यों में गिना जा रहा है। सबसे तेज गति से उभरती हुई अर्थव्यवस्था यदि किसी राज्य की है देश के अंदर, तो उत्तर प्रदेश की है, डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किया, सबसे पहला कार्य सुरक्षा के मोर्चे पर। सुरक्षा के मोर्चे पर बेटी और बहन को सुरक्षा देना हो, व्यापारी और उद्यमी को सुरक्षा देना हो, आम नागरिक को सुरक्षा प्रदान करना हो, बिना भेदभाव के उपलब्ध करवाया गया है। कोई रोक-टोक नहीं, सबको समान सुरक्षा।  उन्होने जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज गरीब के घर में रसोई गैस उपलब्ध करवा दिया गया है, गरीब को फ्री में राशन दिलाया जा रहा है। आयुष्मान की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, गरीब के पक्के घर बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में गत वर्ष 60,244 नौजवानों की भर्ती की, सुल्तानपुर के भी सैकड़ों नौजवान भर्ती हुए थे। उत्तर प्रदेश के अंदर ऐसे 9 लाख नौजवानों को पिछले 9 वर्ष में सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होने जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश के परंपरागत उद्यमों में 3.25 करोड़ नौजवान कार्य कर रहे हैं। निवेश आया है, इस निवेश के माध्यम से भी सैकड़ों - लाखों नौजवानों को नौकरी और रोजगार प्राप्त हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक इंडस्ट्रियल क्लस्टर भी बनाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है। वहां पर इंडस्ट्रीज लगेंगी। यहां के नौजवानों को वहीं पर रोजगार मिलेगा। वहीं पे उन्हें स्किलफुल बना करके और उसके अनुरूप उन्हें कार्य उपलब्ध करवाने का कार्य भी इसी जनपद में हो, यह भी सरकार की कार्य योजना का हिस्सा है। आने वाले समय में और भी विकास के कार्य तेजी के साथ इस जनपद में होंगे।उन्होने जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रभारी मंत्री स्वयं युवा कल्याण विभाग और खेल विभाग के मंत्री हैं। ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण का कार्य हो या स्टेडियम के निर्माण का कार्य, उनके स्तर पर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्य तेजी के साथ यूपी के नौजवानों के लिए पहचान का प्लेटफार्म बन गया है। अब तो हम यूपी में खेल प्रतिभाओं को सम्मान दे रहे हैं, सरकारी नौकरी दे रहे हैं। उन्हें हर स्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। ललित उपाध्याय, ओलंपिक में मेडल जीते; राजकुमार पाल, ओलंपिक में यूपी के लिए मेडल जीते, उनको डायरेक्ट डिप्टी एसपी बना दिया गया। अगर नौजवान ओलंपिक में, एशियाड में या कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतते हैं देश के लिए, यूपी सरकार नौकरी देती है। वर्ल्ड चौंपियनशिप में या नेशनल गेम्स में वह मेडल जीतता है, उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें विशेष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सर्विस देती है। और ये जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है, खेल के लिए भी इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण स्टेडियम, खेल के मैदान, स्टेडियम का निर्माण, ये उन प्रतिभाओं के लिए एक प्लेटफार्म होगा। युवा शक्ति और उसकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का एक अवसर होग।   उन्होने जनसामान्य से अपील की है विकास के लिए डबल इंजन सरकार, बीजेपी की डबल इंजन सरकार विकास का एकमात्र विकल्प है और आगे बढ़ना है, सुरक्षित और सुशासन युक्त व्यवस्था लेनी है, तो डबल इंजन की सरकार उसकी गारंटी है। उस गारंटी के साथ जुड़ने के लिए आप सब का आह्वान करने के लिए आज मैं यहाँ उपस्थित हुआ हूँ। आप सभी को इन योजनाओं की, इन सभी परियोजनाओं की उपहार उपलब्ध कराते हुए प्रसन्नता की अनुभूति कर रहा हूँ और विश्वास करता हूँ कि आप डबल इंजन सरकार के साथ अपना इसी प्रकार से आशीर्वाद बनाए रखेंगे। आप सब के प्रति मेरी मंगलमय शुभकामनाएं हैं। इस अवसर पर आम जनमानस व लाभार्थीण उपस्थित रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं