केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कुड़वार ब्लॉक मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी
सुल्तानपुर केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुड़वार ब्लॉक मुख्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आमजन को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।प्रदर्शनी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल स्थापित किए हैं। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आगंतुकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण अभियान एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा सुधार एवं छात्र हित की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहा है। पंचायती राज विभाग ग्रामीण विकास कार्यों और पंचायतों में संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। वहीं पशुपालन, उद्यान, समाज कल्याण, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग भी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक संचालित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें और उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।प्रदर्शनी में क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय अधिकारियों से संवाद कर अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी कराया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कोई टिप्पणी नहीं