ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में मौसम ने बदला मिजाज


सुल्तानपुर  जनपद में रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए हैं और बीच-बीच में तेज बिजली चमकने के साथ गरज की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इससे लोगों में आंधी और बारिश को लेकर आशंका बढ़ गई है।

मौसम के इस बदलाव के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलने लगी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले तेज धूप और उमस थी, लेकिन अचानक बादलों के घिरने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश का संकेत है।मौसम विभाग ने पहले ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग के अनुसार, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।इस बदलते मौसम का असर जनजीवन पर पड़ने की संभावना है। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और सड़कों पर धूल-भरी आंधी से आवागमन प्रभावित हो सकता है। वहीं, बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।

कोई टिप्पणी नहीं