ब्रेकिंग न्यूज

सपा प्रवक्ता भाटी के बिगड़े बोल पर ब्राह्मणों में उबाल,कुड़वार में फूंका पुतला


सुल्तानपुर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को जिले के कुड़वार कस्बे में परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा प्रवक्ता का पुतला फूंककर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को सौंपते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि किसी भी समाज के सम्मान के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है और समाज की भावनाओं को आहत करती है।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान रमेश तिवारी,श्रवण कुमार मिश्रा, अनंत भूषण पांडेय,गिरीश मिश्रा,धर्मेंद्र तिवारी,विजय तिवारी,सनी दूबे,घनश्याम पांडेय,हरीश शर्मा,सोनू उपाध्याय,सचिन पांडेय, सुधीर सिंह,अनिल चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं