ब्रेकिंग न्यूज

अब न तहसील, न कचहरी-घर बैठे मिलेगी खतौनी की प्रमाणित नकल


लखनऊ प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों और किसानों को बड़ी राहत देते हुए खतौनी की प्रमाणित नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को भूमि अभिलेख की कॉपी के लिए तहसील और कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे घर बैठे ही यह सुविधा हासिल कर सकेंगे।उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की ओर से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत नागरिक राजस्व विभाग के आधिकारिक भूलेख पोर्टल पर लॉगिन कर ‘खतौनी की नकल’ विकल्प का चयन कर सकते हैं।इसके लिए राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल UP Bhulekh (भूलेख) पर जाना होगा।इसके बाद जनपद, तहसील और ग्राम का चयन करते हुए संबंधित गाटा संख्या दर्ज करनी होती है। आवश्यक विवरण भरने और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद प्रमाणित प्रति तुरंत डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाती है।सरकार के अनुसार यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और इसमें यूपीआई सहित विभिन्न डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। इससे न केवल प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।अधिकारियों का कहना है कि इस डिजिटल पहल से लोगों का समय और अनावश्यक खर्च बचेगा, साथ ही राजस्व सेवाएं अधिक सरल और सुलभ बनेंगी। यह कदम डिजिटल इंडिया के तहत राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी प्रक्रियाओं में सुधार आएगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल ।

कोई टिप्पणी नहीं