मरीजों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : डॉ. सुप्रीत वर्मा
सुल्तानपुर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा जिले के लगभग 350 मरीजों, तीमारदारों एवं जरूरतमंद लोगों को गरम एवं ताज़ा निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। यह सेवा कार्यक्रम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन परिसर में प्रत्येक बृहस्पतिवार देर शाम नियमित रूप से संचालित किया जाता है।
संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के सामने आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्जन डॉ. सुप्रीत वर्मा, न्यूरो सर्जन डॉ. यशांक तथा सर्जन डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों को भोजन की थाली वितरित कर किया।इस अवसर पर सर्जन डॉ. सुप्रीत वर्मा ने कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय एवं मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।न्यूरो सर्जन डॉ. यशांक ने कहा कि अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। सामाजिक संगठनों की इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।सर्जन डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि निःशुल्क भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की।संघ के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि भोजन के मेन्यू में अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, रोटी एवं चावल शामिल था। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों एवं तीमारदारों को पौष्टिक एवं सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना है।इस पुनीत कार्य में प्रदीप श्रीवास्तव, सुहेल सिद्दीकी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, हाजी मुहम्मद मुजतबा अंसारी, जियाऊल कमर सिद्दीकी, राशिद खान, सद्दाम खान, अमानत खान, युसूफ पठान, बैजनाथ प्रजापति, माता प्रसाद जायसवाल तथा सुल्तान महमूद खान कैफ़ी सहित अनेक समाजसेवियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


कोई टिप्पणी नहीं