ब्रेकिंग न्यूज

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन, गौ-पालकों व गौशालाओं के लिए गौरक्षा वाहिनी ने उठाई आवाज


सुल्तानपुर गौवंश संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट कर्मवीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रत्येक वर्ष 27 अप्रैल को गौ-सम्मान दिवस घोषित किए जाने की मांग उठाई।संगठन के जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में 9 प्रमुख मांगें शामिल हैं। इसमें गौ-पालक किसानों को प्रति गोवंश प्रोत्साहन राशि देने और प्रदेश की गौशालाओं में भोजन,पानी व चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा केवल आस्था का विषय नहीं बल्कि किसानों और ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था से भी जुड़ा महत्व-पूर्ण मुद्दा है। सरकार यदि इस दिशा में ठोस कदम उठाती है तो गौ-पालकों को राहत मिलेगी और गौवंश संरक्षण को मजबूती मिलेगी। राकेश सिंह दद्दू ने कहा कि गौ-सम्मान दिवस घोषित होने से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान सनी मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी,अतुल गोस्वामी,बृजेश कुमार श्रीवास्तव (बंटू),सोनू शर्मा,वेद प्रकाश मिश्रा, अनिल तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं