तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएँ
सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अप्रैल के तृतीय शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारु निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास तथा अन्य विभागों से संबंधित अनेक प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट समयसीमा निर्धारित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं