ब्रेकिंग न्यूज

ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में डाक सेवाएं पहुंचाने की तैयारी, ‘न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0’ के तहत आवेदन शुरू


लखनऊ डाक सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने ‘न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0’ के तहत ऐसे क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी देने की योजना बनाई है।जहां डाकघरों की कमी है या उनकी दूरी अधिक है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और तेजी से विकसित हो रहे शहरी इलाकों तक डाक सेवाएं पहुंचाना है।लखनऊ डाक मंडल में इस योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जबकि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी फ्रेंचाइजी खोले जाने की संभावना है। विभाग का मानना है कि इससे आम लोगों को डाक सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध होंगी।प्रवर डाक अधीक्षक  के अनुसार, फ्रेंचाइजी आउटलेट पर डाक टिकटों की बिक्री, स्पीड पोस्ट की बुकिंग सहित कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए। व्यक्तिगत आवेदक के साथ-साथ फर्म या संस्थाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते वे विभाग द्वारा तय मानकों को पूरा करें।

कमाई का क्या होगा जरिया?

फ्रेंचाइजी संचालकों को स्पीड पोस्ट और अन्य सेवाओं पर निर्धारित कमीशन दिया जाएगा। यानी यह योजना स्वरोजगार का एक अच्छा अवसर भी बन सकती है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक आवेदक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:

https://ww.indiapost.gov.in/vacancies/franchise⁠�

इस योजना के लागू होने से डाक विभाग की पहुंच बढ़ेगी और दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं