सुल्तानपुर पुलिस विभाग में 8 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
सुल्तानपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बड़ा फेरबदल किया है। कुल 8 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर रवाना होकर आज ही अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षक प्रेमचन्द्र सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से हटाकर PRO पुलिस अधीक्षक बनाया गया।निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्र को अपराध शाखा से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा भेजा गया।उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह को PRO पुलिस अधीक्षक से थाना जयसिंहपुर स्थानांतरित किया गया।उप निरीक्षक अनिल सक्सेना को क्षेत्राधिकारी बल्दीराय कार्यालय से थाना गोसाईगंज भेजा गया।उप निरीक्षक यशवन्त द्विवेदी को पुलिस लाइन से थाना कादीपुर तैनात किया गया।उप निरीक्षक कैलाश सिंह यादव को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया।उप निरीक्षक मोहन लाल राणा को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में स्थानांतरित किया गया।कम्प्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार शुक्ल को आईजीआरएस सेल बनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं