ब्रेकिंग न्यूज

सीडीओ ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ की यात्रा हेतु चयनित 10 यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सुल्तानपुर जिलाधिकारी  के कुशल निर्देशन में भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत प्रातः 06ः00 बजे विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ की यात्रा हेतु चयनित 10 यात्रियों को लखनऊ से यात्रा में सम्मिलित होने के लिये हरी झंडी दिखाकर गाड़ी से रवाना किया । 

अपरान्ह 04ः00 बजे भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘ के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि  सदस्य विधान परिषद  शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  सहित अन्य जनसामान्य की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने  विधान परिषद सदस्य का व जिला पर्यटन/सूचना अधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी  को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया । कृषि विभाग से  तारकेश्वर द्वारा मंच का संचालन किया । इस अवसर पर एल0ई0डी0 डिप्ले माध्यम से लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री, उ0प्र0 ने सोमनाथ यात्रा का शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण  अतिथिगण व जनसामान्य द्वारा देखा व सुना गया।   पुरोहितगणों द्वारा शिव पूजन मंत्रोचार किया गया तथा सोमनाथ तीर्थ की महिमा वर्णन कर जनसामान्य को अवगत कराया गया। तत्पश्चात पल्लवी गीत नाट्य कलाकेन्द्र द्वारा भाव विभोर कर देने वाले शिवतान्डव, नृत्य-सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया। सभागार में उपस्थित सभी अतिथिगणों व जनसामान्य को प्रसाद वितरण किया गया तथा मुख्य अतिथि  की अनुमति से सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं