ब्रेकिंग न्यूज

CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने वाली है। यह बैठक सुबह 11 बजे लोकभवन में शुरू होगी। जिसमें प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े करीब 23 प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी मंत्री परिषद् की बैठक भी लेंगे।बैठक में औद्योगिक विकास को नई गति देने वाले कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। खास तौर पर ‘उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना’ को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत निजी निवेशकों को प्लग एंड प्ले मॉडल पर शेड युक्त बिजनेस पार्क स्थापित करने की सुविधा मिलेगी।जिससे औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। औद्योगिक विकास विभाग के इस प्रस्ताव के अलावा नीतियों में कुछ नए प्रावधान भी शामिल किए जा सकते हैं।सके अलावा आवास, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण तथा नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। इनमें सामाजिक कल्याण, शिक्षा सुधार, बुनियादी ढांचे के विकास और गंगा संरक्षण से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं। सूत्रों के अनुसार, गेहूं क्रय नीति और सामाजिक पेंशन में संभावित बढ़ोतरी जैसे जनहितैषी प्रस्ताव भी चर्चा में आ सकते हैं। कैबिनेट बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के साथ एक अलग बैठक करेंगे।यह बैठक सुबह 11:30 बजे से प्रस्तावित है।जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और अन्य राज्यमंत्री शामिल होंगे। यह बैठक नीतिगत मुद्दों प्रशासनिक समन्वय और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा के लिए बुलाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं