ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक हुई आयोजित


सुल्तानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में 01 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान (10 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026) के सफल संचालन हेतु प्रथम जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक में पशुपालन विभाग, नगर विकास, ग्राम विकास एवं पंचायतीराज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बाल-विकास एवं पुष्टाहार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, कृषि विभाग, सूचना विभाग तथा उद्यान विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के प्रतिभाग किया। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं कार्य दायित्वों को विस्तार पूर्वक बताया गया। एस0एम0ओ, विश्व स्वास्थ्य संगठन, सुलतानपुर की इकाई द्वारा पिछले (अक्टूबर, 2025) संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के विभिन्न क्रिया-कलापों के आंकड़े प्रस्तुत किये गये।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों/अधीक्षकों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा विकास खण्ड-दूबेपुर, कुड़वार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखण्डनगर तथा तथा पी0पी0 कमैचा की ब्लाक टाॅस्क फोर्स की बैठक शीघ्रातिशीघ्र सम्पन्न करा ली जाये। उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभाग को कार्य योजना के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया तथा पिछले अभियान में पायी गयी गई कमियों को इस कार्यक्रम में दूर करने हेतु सम्बन्धित विभागों-पंचायतीराज, नगर विकास एवं पशुपालन विभाग को कड़े निर्देश दिये गये।   स्वच्छ भारत मिशन को जन मानस में शौचालय के उपयोग हेतु जागरूक करने हेतु निर्देश दिये गये। जनमानस को उथले हैंडपंप का प्रयोग नहीं करने हेतु एवं उथले हैण्डपम्पों को लाल रंग से चिन्हांकित करने हेतु पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभाग से उनकी तैयारियां एवं पूर्ण अभियान में उनके द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धियों के बारे में विशेष चर्चा करते हुए लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

कोई टिप्पणी नहीं