वेज बिरयानी शॉप के फ्रिजर में युवक का शव मिलने से हड़कंप
लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्थानीय लोगों के साथ साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की बंद दुकान के डीप फ्रीजर से युवक का शव बरामद हुआ है। बताया गया कि दुकान 4 दिन से बंद थी और मालिक भी बाहर गए हुए थे।उनके लौटते ही यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है।फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक दुकान संचालक के पिता का हाल ही में निधन हो गया था। जिसके चलते वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाहर गया था और दुकान बंद कर दी गई थी। करीब 4 दिन बाद जब वह वापस लौटा और रोजमर्रा की तरह दुकान खोलकर डीप फ्रीजर चेक किया।तो अंदर एक युवक का शव देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई और वह फ्रीजर तक कैसे पहुंचा। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुकान 4 दिन से बंद थी ऐसे में शव वहां कब और किन परिस्थितियों में रखा गया।यह जांच का अहम बिंदु है।उत्तरी जोन के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बीकेटी थाना क्षेत्र में एक दुकान के फ्रीजर से शव बरामद होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजी गई।शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच चल रही है।पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।फिलहाल क्षेत्र में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं