तहसील बल्दीराय में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
सुल्तानपुर तहसील बल्दीराय में सोमवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में चारू निगम (पुलिस अधीक्षक) एवं मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित रहकर जन शिकायतों का निस्तारण कराया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों, विशेषकर जमीनी विवाद से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीनी विवाद से संबंधित सभी मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम कार्य करे, ताकि फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं