नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और धमकी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजा। 17 मार्च को पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि फत्तेपुर निवासी विमलेश शर्मा पुत्र संतोष शर्मा पिछले करीब एक वर्ष से पीड़िता को डरा-धमका कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वहीं पीड़िता का आरोप लगाया है कि 15 मार्च की रात करीब 8 बजे आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ मार-पीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में थाना धनपतगंज थाना में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान के बाद थाना प्रभारी अंजू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट,गाली-गलौज और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं