ब्रेकिंग न्यूज

मार्च में 40 के पार जा सकता है पारा

 


लखनऊ तापमान में धीरे-धीरे ही सही लेकिन बढ़ोतरी का क्रम जारी है। प्रदेश में शनिवार को लगभग सभी जिलाें में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को झांसी में सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। दूसरे नंबर पर आगरा रहा जहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को भी तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार  मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस वजह से तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रहने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने के आसार हैं। गर्मी कुछ दिनों में ही अपना असर तेज कर सकती है।इस साल मार्च से ही गर्मी बढ़ जाएगी। इस महीने ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है। गर्मी और सूरज की किरणों की तपिश तेजी से असहनीय हो सकती है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक ने पारा बढ़ने के पीछे तीन बड़ी वजहें बताई हैं।कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, अलनीनो का सक्रिय होना और अगले कई दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहना। जिससे सूरज की किरणें धरती पर बिना किसी रुकावट के पहुंचेगी और गर्मी तेज होगी। 25 मार्च या इसके आसपास तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। इसके बाद अलनीनो इस बार के मानसून को भी प्रभावित कर सकता है।बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अभी तक अलनीनो न्यूट्रल स्थिति और लानीना कमजोर थी। लेकिन अलनीनो का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की गति धीमी होगी। दूसरा मौसम साफ रहने से सूरज की किरणों का ताप काफी बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 7-8 साल से लगातार मार्च का पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं