योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर , 12000 गांवों को बस सेवा
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को लोकभवन में सुबह 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक होगी। कैबिनेट की इस बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए और सख्त कदम उठाने जा रही है। राज्य कर्मचारियों को एक कैलेंडर वर्ष में 6 माह के मूल वेतन से अधिक राशि स्टाक, शेयर या अन्य निवेश में लगाने पर इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा।सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 1956 में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।कार्मिक विभाग के इस प्रस्ताव के मुताबिक कोई भी सरकारी कर्मचारी 2 माह के मूल वेतन से अधिक मूल्य की चल संपत्ति से जुड़ा कोई लेन-देन करता है तो उसे तत्काल इसकी सूचना संबंधित प्राधिकारी को देनी होगी। इसके अलावा कानपुर में ट्रांस गंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 4 लाइन पुल बनने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम परियोजना शुरू होने से 12200 गांवों तक बस सेवा पहुंचाने का प्रस्ताव खतौनी जांच के बाद रजिस्ट्री का प्रस्ताव और उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली और टेक्सटाइल एवं गार्मेटिंग पॉलिसी 2022 में भी संशोधन का प्रस्ताव पास हो सकता है।कैबिनेट में परिवहन विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, हथकरघा उद्योग, दुग्ध विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, भू तत्व एवं खनकर्म विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, गृह, वित्त, ऊर्जा, समाज कल्याण और खाद एवं रसद विभाग के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं