ब्रेकिंग न्यूज

मायावती ने किया एलान- UP में 2027 में अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगी


लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन की ख़बरों को गलत बताते हुए कहा कि वे 2027 में अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगी। मायावती ने कहा कि गठबंधन से हमेशा बसपा को नुकसान होता है।उन्होंने कहा कि गठबंधन की ख़बरों से बसपा को नुकसान पहुंचने की कोशिश हो रही है। मायावती ने अपने समर्थकों से सतर्क रहने की अपील की हैअपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय 'अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस' (AI) को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं। 
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे।जो लोग हमारे खिलाफ हैं वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे। हमारे खिलाफ साजिश करेंगे। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सभी 'अंबेडकरवादियों' को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का आत्म-सम्मान पाने के आंदोलन को मजबूत करने के लिए काम करते रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि बसपा के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की बात फेक न्यूज है। यह बिल्कुल गलत झूठ हवा-हवाई व मनगढ़ंत है। बसपा अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के लोगों को यह अच्छी तरह से मालूम है कि कांग्रेस, सपा व भाजपा आदि पार्टियों की सोच संकीर्ण व अंबेडकर विरोधी है। ये लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ही इस प्रकार की घिनौनी साजिशें करते रहते हैं। पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता हाथी की मस्त चाल चलते रहें। 2007 की तरह ही अकेले चुनाव लड़कर फिर से बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। बसपा सुप्रीमो ने दिल्ली के बंगले पर कहा कि मेरी सुरक्षा के हिसाब से लंबे समय बाद टाइप-8 बंगला अलाट हुआ है। इसे मैंने स्वीकार कर लिया है। लेकिन कुछ लोग इसके बारे में भी गलत व गुमराह करने वाली बातें फैला रहे हैं। इससे भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

कोई टिप्पणी नहीं