ब्रेकिंग न्यूज

मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कटका क्लब का ज्ञापन, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग


सुल्तानपुर कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में कॉमेडियन संजय यदुवंशी द्वारा मीडिया कर्मियों के खिलाफ की जा रही लगातार अभद्र टिप्पणियों एवं एक पीड़ित परिवार से जुड़े मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सीओ सिटी सौरभ सावंत को लिखित ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान संस्था पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन की अगुवाई कर रहे कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र ने कहा कि देश के चौथे स्तंभ माने जाने वाले मीडिया बंधुओं के खिलाफ लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पत्रकार समाज और समाजसेवियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया की सुरक्षा को लेकर किए गए तमाम वादे अब तक केवल कागजी साबित हो रहे हैं। डॉ. मिश्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कटका क्लब इस लड़ाई को मजबूती से और लगातार लड़ता रहेगा।इस मौके पर पीड़ित धर्मेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि बंधुआकला थाना पुलिस आरोपी संजय यदुवंशी को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।वहीं, कथा वाचक शनि मिश्र ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संजय यदुवंशी के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पूरे प्रकरण की जानकारी है और शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान केदानाथ वर्मा, राजकुमार कन्नौजिया, प्रधान शोहराब खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मीडिया की गरिमा की रक्षा और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं