सीएम योगी बोले- आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है
लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 1 मार्च को जब नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है तो सारे विभाग उसी हिसाब से तैयार होते हैं और वह पूरे साल की रणनीति बना लेते हैं। कल 4 मंत्रालय के साथियों ने कार्य अनुदान को लेकर सदन में अपनी बात रखी। यह अच्छी बात है। मुख्यमंत्री योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद की चुटकी लेते हुए कहा वे अपनी उम्र के हिसाब से आंकड़ो में घाल-मेल नहीं करेंगे। लेकिन संगत का प्रभाव होता है लगता है कि चच्चू का प्रभाव आ गया है। आप उत्तर प्रदेश पर उधार की बात बता रहे मुझ लगता है कि यह सच नहीं है। 2016-17 में 4.39 था।आज की समय में 2.9 फीसदी है। मतलब हमारा वित्तीय प्रबंधन पहले से बहुत अच्छा है। इसीलिए हर बैंक उत्तर प्रदेश पर भरोसा करता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी। जब हम किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं। तो वह पैसे वापस देता है रोजगार जनरेट होता है। यूपी का पैसा यूपी में लगे इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है।सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा- आप सच्चे समाजवादी हैं समाजवादी विचारधारा के साथ चले वो अलग बात है कि आपके साथ शिवपाल जी जैसे लठैत ने भी चलने की कोशिश की। आपने कुछ जनपदों की पहचान ऐसी बना दी थी कि लोग होटल में कमरा नहीं देते थे।लेकिन हम लोगों ने व्यवस्था बदली परसेप्शन बदल गया। आज लोग कहते हैं अच्छा आप उत्तर प्रदेश से आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं