ब्रेकिंग न्यूज

विधानसभा में बोले सीएम योगी, हिंदुस्तान का खाएंगे, वंदेमातरम नहीं गाएंगे


लखनऊ यूपी विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धन्यवाद् प्रस्ताव पर अपना जवाब दे रहे हैं। उधर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष ने कई मुद्दों पर हंगामा किया है। मुख्यमंत्री योगी  ने कहा कि आज जब अनावश्यक रूप से एक मुद्दे को मुद्दा बनाकर समाज में विद्वेष की स्थिति पैदा करना चाहते हैं शोभा नहीं देती। सच स्वीकारने की भी आदत डालनी चाहिए आपको। लोक माता के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। राष्ट्रद्रोहियों को माहिमा मंडित करते हैं।आप गाजी के मेले का समर्थन करते हैं। गाजी के आतंक का बदला कैसे लिया ये महाराज सुहेलदेव से सीखिए। महाराज सुहेलदेव का बड़ा स्मारक बहराइच में हमारी सरकार ने बनाया है।महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हमने विश्वविद्यालय बनाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं। वंदे मातरम का विरोध करते हैं।वंदे मातरम नहीं गाएंगे, हिंदुस्तान का खाएंगे ,वंदे मातरम नहीं गाएंगे। सपा के सांसद ने कहा है कांग्रेस के भी एक सांसद ने कहा है वंदे मातरम् नहीं गाएंगे।कोई पार्टी वंदे मातरम का अपमान नहीं कर सकती है। कोई वंदे मातरम का विरोध करता है तो पार्टी को उसका कान पड़कर बाहर कर देना चाहिए। हिंदुस्तान की धरती पर उसको रहने का अधिकार नहीं है जो वंदे मातरम का विरोध करे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महोदय 2017 के पहले क्या था। यानी उत्तर प्रदेश वैसे ही खराब नहीं हुआ था। सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडे माफिया। जो कुछ नाम आपने लिए हैं कुछ का नाम आप लेने में स्वयं ही संकोच कर लिए। क्योंकि नाम लेते हैं तो हर व्यक्ति स्वयं ही कर लेता है। आपने स्वयं ही बोला कि हां वो अपराधी था दुर्दांत अपराधी था।आपकी स्वीकृति के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। अपराधी अपराधी होता है। सरकार ने पहले दिन जीरो टॉलरेंस की नीति की बात कही थी और सरकार आज भी अपने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ही चल रही है। अपराध कोई भी करेगा तो अपराध कानून उसको अपनी गिरफ्त में लेगा। 2017 के पहले क्या था? सत्ता के संरक्षण में पल्ले गुंडे और माफिया। ये समानांतर सरकार चला रहे थे।गुंडा टैक्स, अवैध वसूली, वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की प्रवृत्ति को आगे बढ़ा रही थी। कानून चंद हाथों की जागीर बन चुकी थी।कर्फ्यू और दंगा आम बात हो गई थी।पर्व और त्यौहार आस्था के नहीं आशंका के पर्याय बन गए थे।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप आस्था की बात कर रहे थे।मैं आऊंगा उस पर भी। पुलिस का मनोबल टूटा हुआ था। ना बेटी सुरक्षित थी और ना व्यापारी ही सुरक्षित था।प्रदेश की छवि अराजकता और अस्थिरता का पर्याय थी और आज उपद्रव नहीं अब उत्सव प्रदेश है उत्तर प्रदेश, उत्सव प्रदेश. रिकॉर्ड पुलिस भर्तियां हुईं। महिला सशक्तिकरण की एक नई पारी। मॉडर्न पुलिसिंग सुदृढ़ साइबर एवं फॉरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर जिस साइबर क्राइम की आप बात कर रहे थे। साइबर अपराध की आप बात कर रहे थे उस पर भी हम चर्चा करेंगे। त्वरित और आपातकालीन सेवाएं जो इंटीग्रेटेड हम लोगों ने यहां पे सेवाएं दी हैं। उसके बारे में, उसका विस्तार और अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस रूल ऑफ लॉ, ये आज यूपी के अंदर देखने को मिलता है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था ने उत्तर प्रदेश को फेयर ज़ोन से एक फेद ज़ोन में बदला है।ज़ोन में बदला है। अब भय का वातावरण नहीं है।अब लोगों के मन में आस्था है हर हर जनपद में उत्तर प्रदेश का वासी जाता है, आपके जनपद में भी जाते हैं, आस्था के साथ। अब भयभीत होकर के…कर्फ्यू कल्चर की जगह जीरो टॉलरेंस कल्चर ने लिया है। अब दंगों की जगह फेस्टिवल और टेंपल इकोनॉमी ग्रो कर रही है। कोई सोचता था अयोध्या में करोड़ों लोग आएंगे। प्रयागराज में 2013 के प्रयागराज कुंभ में कुल 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे और इस बार के माघ मेला में ही.नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने स्वीकार किया संगठित अपराध नियंत्रित हुआ है। ये लगभग 9 वर्ष की यात्रा है. नौ वर्ष की यात्रा अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की यात्रा है ।कर्फ्यू से कानून का राज की यात्रा है। उपद्रव से उत्सव की यात्रा है।समस्या से समाधान की यात्रा है. अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा है.सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए कहा ‘चर्चा में भाग लेने वाले माननीय सदस्य को हृदय से धन्यवाद देता हूं। माननीय राज्यपाल तय कार्यक्रम के अनुसार यहां पर अभि भाषण किया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान प्रमुख विपक्षी दल का आचरण मातृशक्ति का अपमान था।

कोई टिप्पणी नहीं