संदिग्ध हालात में 65 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की मौत, हत्या की आशंका; महिला हिरासत में
कमरे के अंदर मिला शव
पुलिस के अनुसार शनिवार को पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम मीरापुर निवासी रामतेज कोरी सुबह से घर से बाहर नहीं निकले हैं और उनका दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया।जहां रामतेज कोरी मृत अवस्था में पड़े मिले।मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या की गई हो सकती है।
महिला से पूछताछ जारी
क्षेत्राधिकारी नगर सामंत सौरभ ने बताया कि मृतक ने गत वर्ष लगभग 45 वर्षीय एक महिला को अपनी पत्नी के रूप में साथ रखना शुरू किया था। महिला अक्सर इधर-उधर घूमती रहती थी। पुलिस ने संबंधित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं