ब्रेकिंग न्यूज

इन जिलों में एनकाउंटर की लगी झड़ी


लखनऊ उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस एक अभियान चला रही हैजिसका नाम दिया गया है ऑपरेशन लंगड़ाइस अभियान से सीतापुर और सहारनपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाइ हुईऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी टांगों में गोली मार रही है उन्हें लंगड़ा बना रही है पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना हैसहारनपुर के थाना कुतुबशेर पुलिस ने गौकशी के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में 10 और 11 फरवरी 2026 की रात थाना कुतुबशेर पुलिस अम्बाला रोड स्थित बाहुपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थीतभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगापुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी ने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दीजौनपुर के थाना मीरगंज पुलिस टीम के साथ गौ तस्कर बदमाश की मुठभेड़ हुई गो तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय एक बदमाश गिरफ्तार हुआ पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गयाबदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया

कोई टिप्पणी नहीं