वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 9.12 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया
लखनऊ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को योगी सरकार दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट को विधानसभा में पेश किया।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 20 हजार हो गई है।बजट से पहले यूपी कैबिनेट की अहम् बैठक हुई। इस बैठक में बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें निवेश, रोजगार, बुनियादी विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान रखा गया है। क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कोई टिप्पणी नहीं