पुलवामा कांड की 7वीं बरसी पर हुआ रक्तदान
आगामी 22 फरवरी को मेगा कैम्प के लिए किया जागरूक
विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 22 फरवरी को दीवानी प्रांगण में मेगा कैंप आयोजित होने जा रहा है । जिसमें आम जनमानस को विधिक सेवा दी जाएगी ।जिसमें वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मेगा कैंप में प्रतिभा कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवा सकते हैं।आज आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ,ब्लड बैंक प्रभारी प्रोफ़ेसर डॉ संजय सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से आपातकालीन स्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है और कई मरीजों को समय पर उपचार मिल पाता है। आयोजन के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इन्होंने ने किया रक्तदान निज़ाम अहमद खान, सुफियान खान , अबरार अहमद खान, अनिल कुमार निर्मल, राज कोरी, अभय दत्त उपाध्याय, अजय कुमार पाल , सर्वेंद्र मिशा, मो0 शाहिद खान, प्रधान अंसार खान, हेमंत कुमार यादव , इंद्रसेन यादव, आदम हुसैन,मो0 सिराज, गुल मुहम्मद, मो0 सुल्तान सलाहुद्दीन खान, अमानत खान, मुफ्ती अब्दुल्ला अंजुम ,योगेश कुमार यादव दिव्यांश सिंह,विनय पाण्डेय,राकेश कुमार शुक्ला,प्रदीप यादव,रंजीत कुमार,राजमणि यादव,पंकज यादव, एहतेशाम खान ,महमूद आदि महादानियों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।ब्लड बैंक के अनुराग पाण्डेय,अनुराग गुप्ता,विजय चौधरी, धर्मेंद्र यादव,सुशील ,संजू, प्रधमुन सिंह,देव नाथ पूजा विनय आदि ने रक्तदान महादान शिविर में सहयोग किया।इस मौके पर अनीस अहमद, सुलतान महमूद कैफ़ी इस्लाम खान पप्पू आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं