माघ पूर्णिमा करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज माघ मेला में माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज रविवार को अविरल और निर्मल त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आस्था का ज्वार फूट पड़ा है। मेला के पांचवें प्रमुख स्नान पर्व पर स्नानार्थियों का रेला दो दिनों से उमड़ रहा है।
माघ मेला प्रशासन के अनुसार दोपहर दो बजे तक लगभग 1 करोड़ 82 लाख श्रद्धालु संगम समेत गंगा के विभिन्न स्नान घाटों पर आस्था की डुबकी लगा चुके थे। शनिवार को ही भारी भीड़ मेला में पहुंच गई थी। पावन संगम की रेती पर मेला का यह आयोजन न केवल आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि एकता, समता और सांस्कृतिक विविधता के अद्भुत उदाहरण के रूप में भी है। माध मेला क्षेत्र में हर ओर सनातन का वैभव नजर आ रहा है। भोर से ही स्नान, ध्यान और दान का सिलसिला शुरू हुआ। 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना के साथ देश भर से आए श्रद्धालु, साधु-संत, योगी, विद्वान स्नान पर्व का हिस्सा बन रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं