UP के लिए बजट में एलान-75 जिले में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, 'माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर मैं यह बजट पेश कर रही हूं। बीते 12 साल के दौरान अनिश्चितताओं के बावजूद हमने स्थिर अर्थव्यवस्था को बनाए रखा है। हमने दूरगामी ढांचागत सुधार किए हैं। आत्मनिर्भरता को प्रमुख उद्देश्य बनाए रखा है। आयात पर निर्भरता को घटाया है। हमने सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को इसका लाभ मिले, कृषि उत्पादकता बढ़े और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़े। इन उपायों की वजहों से सात फीसदी की विकास दर हासिल हुई है। इससे गरीबी उन्मूलन और लोगों के जीवन में सुधार हासिल हो सका है।'वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि कई जिलों में पढ़ाई के लिए बाहर से आने वाली छात्राओं को रहने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए हर जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।सरकार का मानना है कि इस पहल से छात्राओं की स्कूल और कॉलेजों में नामांकन दर बढ़ेगी और ड्रॉपआउट की समस्या में कमी आएगी। हॉस्टल में सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।यह योजना महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों को और मजबूत करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं