SIR के बाद UP की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
लखनऊ यूपी में स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन के तहत पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अनुसार उत्तर प्रदेश में करीब 3 करोड़ वोटर्स के नाम कटे हैं और मौजूदा समय में 12 करोड़ 55 लाख वोटर हैं। अगर आज प्रकशित की गई वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपके पास एक महीने का समय है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में पर दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण होगा।नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 SIR फॉर्म मिले है। कुल 81.30% मतदाताओं नें SIR फॉर्म भरे। 18.70% मतदाताओं नें SIR फॉर्म नहीं भरा. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटेंगे। ड्राफ्ट लिस्ट के मुताबिक 2.17 करोड़ वोटर्स स्थानांतरित हुए जबकि, 46.23 लाख मृत वोटर्स के नाम कटेंगे। इसके अलावा 25.46 लाख डुप्लीकेट, 83.73 लाख अनुपस्थित वोटर्स के नाम भी कटेंगे 9.57 लाख अन्य श्रेणी के मतदाताओं का भी नाम कटेगा. 1.4 करोड़ वोटर्स को नोटिस मिलेगा उन्हें अपना दस्तावेज दिखाना होगा। ऐसे लोग चुनाव आयोग में मान्य 13 दस्तावेजों में से किसी एक को जमा कर वोटर बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।चुनाव आयोग की वेबसाइट (https://voters.eci.gov.in/download-eroll) पर जाएं।राज्य और जिला चुनें। इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र सेलेक्ट करें।अपना बूथ सेलेक्ट करें और ड्राफ्ट सूची डाउनलोड कर लें।

कोई टिप्पणी नहीं