छेड़खानी करने वाले मनचलों की पिटाई, युवतियों ने 10 सेकेंड में बरसाए 11 थप्पड़
शामली में दशहरा मेला के दौरान लड़कियों से छेड़खानी करना 2 मनचलों का महंगा पड़ा है। युवतियों ने दोनों मनचलों को वहीं ऐसा सबक सिखाया की दोबारा से छेड़खानी करने से पहले वह सौ बार सोचेंगे। ये लड़कियां रामलीला के मौके पर यहां लगे मेले में घूमने आई थीं।इसी दौरान मेले में शामिल आरोपियों ने इनके साथ छेड़छाड़ कर दी। फिर क्या था लड़कियों ने हिम्मत जुटाई और वहीं पर मनचलों को सबक सिखाने की ठान ली। इन लड़कियों ने दोनों मनचलों को पकड़ा और सरेआम उनपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। मनचलों की खातिरदारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।इंटरनेट पर वायरल हो रहे शामली के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से ये लड़कियां अपने साथ छेड़खानी करने वाले शख्स को पीट रही है। लड़कियों ने मात्र 10 सेकेंड में ही मनचलों पर 11 थप्पड़ों की बोछार की। वहीं जब आसपास के लोगों को पता चला कि आरोपियों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की है तो और लोग भी उनकी पिटाई करने सामने आ गए। मगर लड़कियों ने सभी दूसरे लोगों अलग करते हुए आरोपी की खुद से पिटाई करना जारी रखा।
कोई टिप्पणी नहीं